प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल नई दिल्ली के कारियाप्पा परेड ग्राउंड में वार्षिक एनसीसी पीएम रैली को संबोधित करेंगे। इस वर्ष की रैली का विषय राष्ट्र प्रथम – कर्तव्य निष्ठा युवा है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि यह रैली भारत के युवाओं में कर्तव्य, अनुशासन और राष्ट्रीय प्रतिबद्धता की भावना दर्शाती है। एनसीसी पीएम रैली, एक महीने तक चलने वाले एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर का भव्य समापन है। इसमें पूरे देश से दो हजार 406 कैडेट शामिल हुए। इस अवसर पर, राष्ट्रीय रंगशाला और राष्ट्रीय सेवा योजना के सदस्यों, एनसीसी कैडेट द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा और चरित्र विकास में उनकी भूमिका प्रदर्शित की जाएगी।
News On AIR | जनवरी 27, 2026 10:16 अपराह्न
प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली में वार्षिक एनसीसी पीएम रैली को संबोधित करेंगे