मार्च 10, 2026 10:46 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने सीआईएसएफ के सभी कर्मियों को उनके स्थापना दिवस पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने आज केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल-सीआईएसएफ के सभी कर्मियों को उनके स्थापना दिवस पर बधाई दी। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि सीआईएसएफ देश भर में बुनियादी ढांचे की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि कर्तव्य के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता देश की सुरक्षा और प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देती है।

सोशल मीडिया पोस्ट में गृह मंत्री ने कहा कि उनका समर्पण सच्ची देशभक्ति और पेशेवर नैतिकता का प्रतीक है। उन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।