अक्टूबर 12, 2025 11:20 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने विजयराजे सिंधिया की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने आज राजमाता विजयराजे सिंधिया की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन्होंने कहा कि राजमाता के समाज सेवा के प्रयासों को भुलाया नहीं जा सकेगा। श्री मोदी ने कहा कि राजमाता ने जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी को सशक्‍त बनाने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि विजयाराजे सिंधिया भारत की सांस्‍कृतिक जड़ों को लेकर संजीदा थीं तथा उनके संरक्षण और संवर्धन के लिए निरन्‍तर प्रयासरत रहीं। 
 
 
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि राजमाता सिंधिया ने संगठन का विस्‍तार करने और लोगों में इसे लोकप्रिय बनाने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि राजमाता ने महिलाओं की शिक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य तथा लोक कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया। श्री शाह ने कहा कि आपातकाल के दौरान जेल की यातनाएं भी लोकतांत्रिक मूल्‍यों को कायम रखने के उनके संकल्‍प से डिगा नहीं सकीं।