अगस्त 5, 2025 6:56 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए विशेष पंजीकरण की समयसीमा 15 अगस्त तक बढ़ाई गई

महिला और बाल विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए विशेष पंजीकरण की समयसीमा इस महीने की 15 तारीख तक बढ़ा दी है। आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर जागरूकता प्रसार और नामांकन अभियान का उद्देश्‍य सभी गर्भवती और दूघ पिलाने वाली माताओं तक पहुंचना और योजना के तहत समय से उनका पंजीकरण सुनिश्चित करना है। यह योजना गर्भवती और दूध पिलाने वाली माताओं को पोषक भोजन के लिए वित्‍तीय सहायता उपलब्‍ध कराती है और उन्हें स्‍वास्‍थ्‍य की समुचित देखभाल के लिए जागरूक करती है। साथ ही बालिकाओं के प्रति सकारात्‍मक सोच को भी प्रोत्‍साहित करती है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह योजना शुरू होने के बाद से चार करोड़ से भी अधिक लाभार्थियों को 19 हजार करोड़ से भी अधिक राशि प्रत्‍यक्ष लाभ अंतरण के जरिए उनके बैंक खाते या पोस्‍ट ऑफिस खाते में भेजी गई है।