जून 8, 2024 12:26 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री पद के तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण समारोह में भारत के पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के नेता विशिष्ट अतिथि के रूप में लेंगे भाग 

कल प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर भारत के पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के नेता विशिष्ट अतिथि के रूप में इस समारोह में भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे। मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगनौथ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे भी समारोह में शामिल होंगे।

 

मंत्रालय ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के अलावा ये सभी नेता कल शाम राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित भोज में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए नेताओं की यात्रा भारत द्वारा अपनी ‘पड़ोसी पहले’ नीति और ‘सागर’ दृष्टिकोण को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला