अक्टूबर 31, 2024 9:30 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री ने गुजरात और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लैंसडाउन में सैनिकों के साथ दीपावली मनाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पाकिस्तान से सटे गुजरात के कच्छ सीमा पर सीमा सुरक्षा बल- बी.एस.एफ, नेवी और वायुसेना के जवानों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने जवानों को अपने हाथ से मुंह मीठा कराया और  उनके साथ बातचीत की।

 

जवानों को प्रधानमंत्री ने दीपावली की बधाई दी। प्रधानमंत्री ने जवानों के साथ भारत माता की जय के नारे भी लगाए। जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ग्लेशियरों का शून्य से भी नीचे का तापमान और गर्मियों में तपता हुआ रेगिस्तान हमारे जवानों को उस हद तक तपाती है जहां हमारे देश का सैनिक फौलाद बनकर चमकता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला