प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुडी पडवा पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दी हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह उत्सव नए वर्ष के आगमन को दर्शाता है। यह उत्सव सभी के जीवन में नवीनता, आशा और नई संभावनाओं का संचार करता है। श्री मोदी ने कामना कि की नया वर्ष सभी के लिए प्रसन्नता, सफलता और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए। उन्होंने सभी नागरिकों को दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने, राष्ट्र की आकांक्षाओं को पोषित करने और सार्थक योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।
News On AIR | मार्च 19, 2026 8:32 पूर्वाह्न
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुडी पडवा पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दी