प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कोलकाता में लगभग 18 हजार 680 करोड रूपय की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे। इनमे 420 किलोमीटर से अधिक लंबाई वाले कई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं शामिल हैं। श्री मोदी जहाजरानी और पोत से जुडी कई परियोजनाओं का भी शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे। श्री मोदी पुरूलिया- आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुन: निर्मित छह रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। वे बेल्दा और दांतन के बीच 16 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाईन भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
News On AIR | मार्च 12, 2026 8:54 अपराह्न
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे