मार्च 6, 2026 10:55 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया संस्कृत श्लोक सुभाषितम् को साझा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज लक्ष्यों को प्राप्त करने में दृढ़ संकल्प और धैर्य के महत्व पर प्रकाश डालने वाले एक संस्कृत श्लोक सुभाषितम् को साझा किया।

सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के लोग अपने दृढ़ संकल्प से किसी भी कार्य को संभव बना देते हैं। उन्होंने कहा कि सही दिशा में अथक परिश्रम द्वारा बड़े से बड़े लक्ष्य भी हासिल किये जा सकते हैं।