मार्च 2, 2026 7:59 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बातचीत की। उन्होंने अमीरात पर ईरान के हमलों की कड़ी निंदा की और हमलों में जान गंवाने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत इस कठिन समय में अमीरात के साथ है।

 

उन्होंने अमीरात में भारतीय समुदाय की सुरक्षा के लिए शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का आभार भी प्रकट किया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत क्षेत्र में तनाव कम करने के प्रयासों, शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करता है।