फ़रवरी 27, 2026 7:47 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज ‘विकसित भारत के लिए प्रौद्योगिकी, सुधार और वित्त’ विषय पर वेबिनार को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज सुबह ‘विकसित भारत के लिए प्रौद्योगिकी, सुधार और वित्‍त’ विषय पर वेबिनार को वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के माध्‍यम से संबोधित करेंगे। बजट के बाद आयोजित होने वाले इस वेबिनार में सार्वजनिक पूंजी व्‍यय, बुनियादी ढांचा, बैंकिंग सेक्‍टर सुधार, वित्‍तीय सेक्‍टर प्रबंधन, पूंजी बाजारों की मजबूती और कर सुधारों के जरिए जीवन सुगमता जैसे विषयों पर विचार-विमर्श होगा।

केन्‍द्रीय बजट 2026-27 के प्रमुख विषयों पर बजट बाद आयोजित होने वाले वेबिनारों की श्रृंखला में यह पहली ऑनलाइन संगोष्‍ठी है। इन संगोष्ठियों का उद्देश्‍य पिछले अनुभवों से लाभ लेना और प्रतिभागियों की प्रतिक्रिया प्राप्‍त करना है ताकि व्‍याव‍हारिक अनुभवों के आधार पर बजट घोषणाओं का प्रभावी कार्यान्‍वयन सुनिश्चित किया जा सके। वेबिनार में उदयोग जगत, वित्‍तीय संस्‍थान, बाजार, सरकार और शिक्षा जगत के प्रतिनिधि भाग लेंगे।