प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रमुख रक्षा विशेषज्ञ मारूफ रज़ा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि श्री मारूफ रज़ा का पत्रकारिता क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा। रक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक मामलों पर उनकी गहरी पकड़ थी। श्री मोदी ने मारूफ रज़ा के परिजनों और मित्रों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
News On AIR | फ़रवरी 27, 2026 6:25 पूर्वाह्न
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रमुख रक्षा विशेषज्ञ मारूफ रज़ा के निधन पर दुख व्यक्त किया