प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दोपहर मेरठ के शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को झंडी दिखाकार रवाना करेंगे। वे मेरठ दक्षिण स्टेशन तक मेट्रो की यात्रा भी करेंगे।
श्री मोदी बाद में लगभग 12 हजार 930 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। आकाशवाणी संवाददाता ने बताया है कि प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर एक सभा को भी संबोधित करेंगे।