विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज नई दिल्ली में ब्राजील के राष्ट्रपति लुई इनासियों लूला द सिल्वा से मुलाकात की।
श्री जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी देते हुए दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के बारे में श्री सिल्वा की शुभकामनाओं और मार्गदर्शन की सराहना की।
विदेश मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ श्री सिल्वा की मुलाकात से दोनों देशों के बीच संबंधों को नई गति मिलेगी।
इससे पहले, ब्राजील के राष्ट्रपति लुई इनासियो लूला दा सिल्वा का आज नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया।