फ़रवरी 19, 2026 6:01 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने ‘रमजान मुबारककहा और आशा व्यक्त की कि यह शुभ महीना समाज में एकता की भावना को और मजबूत करेगा। उन्होंने यह भी कामना की कि सभी जगह शांति और समृद्धि बनी रहे।