प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से नवनिर्मित प्रधानमंत्री कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ में मुलाकात की।
सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से मुलाकात अत्यंत सुखद रही। उन्होंने कहा कि विभिन्न विषयों पर उनके विचार सदैव गंभीर, विचारशील और मार्गदर्शक होते हैं।
वहीं, पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि नवनिर्मित प्रधानमंत्री कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ में प्रधानमंत्री से मिलकर बेहद प्रसन्नता हुई।
उन्होंने कहा कि यह भवन ‘नागरिक देवो भव’ की भावना को साकार करता है और सेवा, करुणा, कर्तव्य तथा ‘नेशन फर्स्ट’ के सिद्धांतों का प्रतीक है।
पूर्व राष्ट्रपति ने अपने संदेश में देशवासियों को शुभकामनाएं भी दीं।