प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘हेरथ पोश्ते’ के अवसर पर कश्मीरी पंडित समुदाय को शुभकामनाएं दी हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह त्योहार समुदाय की समृद्ध परंपराओं को दर्शाता है। उन्होंने सभी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि की कामना की और आशा व्यक्त की कि यह शुभ अवसर सफलता के नए द्वार खोलेगा।
News On AIR | फ़रवरी 15, 2026 1:20 अपराह्न
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘हेरथ पोश्ते’ पर कश्मीरी पंडित समुदाय को शुभकामनाएं दी