फ़रवरी 10, 2026 8:31 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मॉरिशस के प्रधानमंत्री डॉ नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ टेलीफोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल मॉरिशस के प्रधानमंत्री डॉ नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि बातचीत में दोनों देशों के विशेष, ऐतिहासिक और जनकेंद्रित संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की गई। दोनों नेताओं ने व्‍यापक सहयोग में हुई प्रगति की भी समीक्षा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और मॉरिशस हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और स्थिरता के साझा लक्ष्‍यों के लिए मिलकर काम करते रहेंगे। श्री मोदी ने कहा कि वे अगले सप्‍ताह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रभाव शिखर सम्‍मेलन में डॉ रामगुलाम के स्‍वागत के लिए उत्‍सुक हैं।