फ़रवरी 7, 2026 12:17 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर मलेशिया रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर मलेशिया के लिए रवाना हो गए हैं। यात्रा से पहले वक्‍तव्‍य में प्रधानमंत्री ने कहा कि मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ उनकी चर्चा रक्षा और सुरक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने, आर्थिक और नवाचार संबंधों को मजबूत करने तथा पारस्परिक हित के उभरते क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करने पर केंद्रित होगी।

 

प्रधानमंत्री मोदी आज शाम कुआलालंपुर में “सेलामत दातंग मोदी जी” नामक एक सामुदायिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसमें लगभग 15 हजार प्रवासी भारतीयों के शामिल होने की उम्मीद है।

 

इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे। मलेशिया में भारतीय समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रवासी भारतीय दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु का काम करते हैं और ऐतिहासिक मित्रता का एक मजबूत स्तंभ बने हुए हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला