प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मोहन लाल मित्तल के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे उनसे हुई अपनी अनेक मुलाकातों को हमेशा याद रखेंगे। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि वे भारतीय संस्कृति के प्रति अत्यंत भावुक थे और उद्योग जगत में उन्होंने विशिष्ट स्थान प्राप्त किया। श्री मोदी ने कहा कि मोहन लाल मित्तल ने विभिन्न सामाजिक कार्यों में अपना योगदान दिया, जो समाज की प्रगति के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
Site Admin | जनवरी 16, 2026 9:33 अपराह्न
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मोहन लाल मित्तल के निधन पर शोक व्यक्त किया