जनवरी 14, 2026 8:31 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस 2026 को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी शुक्रवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस 2026 को संबोधित करेंगे। नई दिल्ली में आज दोपहर संवाददाता सम्‍मेलन में उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के सचिव अमरदीप सिंह भाटिया ने कहा कि स्टार्टअप इंडिया की शुरुआत को दस साल हो गए हैं और यह स्टार्टअप जगत से जुड़े सभी लोगों के लिए बेहद खास दिन है। वहीं, विभाग के संयुक्त सचिव संजीव सिंह ने बताया कि देशभर से 3 हजार से अधिक स्टार्टअप इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।