प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गोवा में तटरक्षक बल के पोत, समुद्र प्रताप को बेडे में शामिल किए जाने की सराहना की है। सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह पोत आत्मनिर्भर भारत की भावना के दृष्टिकोण को मजबूती प्रदान करता है। प्रधानमंत्री ने कहा समुद्र प्रताप पोत, राष्ट्रीय सुरक्षा व्यवस्था को सशक्त करता है और सरकार की सतत विकास की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
Site Admin | जनवरी 7, 2026 10:40 पूर्वाह्न
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समुद्र प्रताप को बेडे में शामिल किए जाने की सराहना की