दिसम्बर 27, 2025 1:59 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल सुबह 11 बजे मन की बात कार्यक्रम में साझा करेंगे अपने विचार

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल सुबह 11 बजे आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे। यह इस मासिक रेडियो कार्यक्रम की 129वीं कड़ी होगी। कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क, एआईआर न्‍यूज वेबसाइट और न्‍यूज ऑन एआईआर मोबाइल एप पर प्रसारित होगा।

 

 

आकाशवाणी समाचार, दूरदर्शन समाचार और प्रधानमंत्री कार्यालय तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी यह कार्यक्रम सीधा प्रसारित होगा। आकाशवाणी से हिन्‍दी प्रसारण के तुरंत बाद कार्यक्रम का क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारण होगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला