अक्टूबर 27, 2025 2:04 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा लिखित लेख को साझा किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा लिखित उस लेख को साझा किया है जिसमें कहा गया है कि जलवायु की रक्षा भारत का नैतिक कर्तव्य है और वैश्विक जलवायु कार्रवाई का केंद्रबिंदु है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में निष्पक्ष, अनुदान-आधारित जलवायु वित्त की आवश्यकता पर प्रकाश डाला, जो ऐतिहासिक ज़िम्मेदारियों को मान्यता देता हो और विकासशील देशों को समान रूप से समर्थन प्रदान करता हो।