अक्टूबर 8, 2025 2:06 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव का लेख साझा किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव का लेख साझा किया। इसमें पिछले एक दशक में वन्यजीव संरक्षण में देश की उल्लेखनीय प्रगति को रेखांकित किया गया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस लेख में प्रजातियों के संरक्षण और क्षतिग्रस्त आवासों को पुनर्स्थापित करने के प्रयासों को दर्शाया गया है। इस लेख में अमृत काल का टाइगर विजन, प्रोजेक्ट स्नो लेपर्ड, प्रोजेक्ट चीता और प्रोजेक्ट डॉल्फिन जैसी कई प्रमुख पहलों को रेखांकित किया गया है।