सितम्बर 26, 2025 10:34 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल ओडिशा के झारसुगुड़ा का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल ओडिशा के झारसुगुड़ा का दौरा करेंगे।  वे वहां अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे और एक हजार सात सौ करोड़ रुपये की लागत की रेलवे परियोजनाओं का अनावरण करेंगे। श्री मोदी का बीएसएनएल के ‘स्वदेशी’ 4जी स्टैक का शुभारंभ करने का भी कार्यक्रम है। 

 

वे आठ आईआईटी के विस्तार की घोषणा करेंगे। प्रधानमंत्री  ब्रह्मपुर स्थित एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल तथा संबलपुर स्थित वीआईएमएसएआर अस्पताल को सुपर-स्पेशलिटी का दर्जा देंगे।  प्रधानमंत्री  एक राष्ट्रीय कौशल विकास कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे और अंत्योदय योजना के अन्‍तर्गत पचास हजार लाभार्थियों को सहायता प्रदान करेंगे। श्री मोदी झारसुगुड़ा के अमलीपाली मैदान में नमो युवा समावेश को  संबोधित भी करेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला