प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार को लेकर बढ़ती पहचान को राष्ट्रीय विकास का एक मुख्य स्तम्भ बताया है। प्रधानमंत्री ने जाने-माने कार्डियेक सर्जन डॉ. देवी प्रसाद शेट्टी का एक लेख साझा किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत, पोषण अभियान और स्वच्छ भारत न केवल जनस्वास्थ्य के परिणाम में सुधार ला रहे हैं, बल्कि अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहे हैं। श्री मोदी ने कहा कि स्वास्थ्य को खर्च न समझकर निवेश समझें।