मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 3, 2023 3:12 अपराह्न | DEHRADUN | Uttarakhand | UTTARAKHAND NEWS

printer

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 अक्टूबर को पिथौरागढ़ दौरे पर जाएंगे, प्रशासन जुटा तैयारियों में

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 अक्टूबर को प्रस्तावित पिथौरागढ़ दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरु कर दिया है। प्रदेश भाजपा ने भी प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम और जनसभा के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल को दौरे के समस्त कार्यक्रमों का संयोजक बनाया गया है।