प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा की। उन्होंने प्राकृतिक आपदा के कारण प्रभावित हुए लोगों को हरसंभव सहायता देने की केद्र सरकार की वचनबद्धता दोहराई। हिमाचल प्रदेश में अपनी यात्रा की शुरूआत करते हुए प्रधानमंत्री ने मूसलाधार बारिश और भू-स्खलन के कारण हुई बर्बादी का मूल्यांकन किया। वे बाद में पंजाब के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।
श्री मोदी ने राज्य के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय चर्चा की और चल रहे राहत तथा बचाव अभियानों का मूल्यांकन करने के लिए समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित स्थानीय निवासियों, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल के कर्मियों के साथ बातचीत भी की।