प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जल्द ही बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर भारत के कई हिस्से लगातार बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, जिससे भूस्खलन और अचानक बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है।