प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा लिखा गया एक लेख साझा किया, जिसमें भारत की परिवर्तनकारी सेमीकंडक्टर यात्रा पर प्रकाश डाला गया है। उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडिया समिट 2025 इसी यात्रा की निरंतरता का प्रतीक है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव के एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले दशक में, देश संपूर्ण सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला के लिए एक प्रतिस्पर्धी केंद्र के रूप में उभरने के लिए तैयार है।
Site Admin | सितम्बर 3, 2025 2:29 अपराह्न
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा भारत की सेमीकंडक्टर यात्रा पर लिखा गया लेख साझा किया
