प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमृतसर से श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा के बीच वन्दे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा का 10 अगस्त को वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। वन्दे भारत रेलगाड़ी संख्या 26406 श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा से अमृतसर के लिए और रेलगाड़ी संख्या 26405 अमृतसर में श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा के लिए मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। ये गाड़ी कटरा से सुबह 6:40 पर चलकर दिन में 12:20 पर अमृतसर पहुंचेगी और अमृतसर से शाम 4:25 मिनट पर चलकर रात 10 बजे कटरा पहुंचेगी। ये रेलगाड़ी जम्मू, पठानकोट कैंट, जालंधर सिटी और व्यास स्टेशनों पर रूकेगी।
इस बीच, उत्तर रेलवे ने कश्मीर घाटी के अनन्तनाग स्टेशन से माल परिवहन की व्यवस्था शुरू कर दी है।