अगस्त 6, 2025 12:37 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात कर धराली में चल रहे राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात कर उत्तरकाशी जिले के धराली में चल रहे राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली। श्री धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि प्रधानमंत्री को रात भर चले बचाव कार्यों की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने श्री मोदी को घटनास्थल से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने और आवश्यक सेवाओं व संसाधनों की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी दी। श्री धामी ने प्रधानमंत्री के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि वह बचाव अभियान में लगी टीम के साथ लगातार संपर्क में हैं।