प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 127 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद भगवान गौतम बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भारत वापसी का स्वागत किया। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री ने विकास भी, विरासत भी की भावना व्यक्त करते हुए भगवान बुद्ध की शिक्षाओं के प्रति भारत की गहरी श्रद्धा और अपनी आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण के लिए राष्ट्र की अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। इसे देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए गौरव और प्रसन्नता का क्षण बताते हुए, श्री मोदी ने कहा कि पिपरहवा अवशेषों की खोज 1898 में हुई थी, लेकिन औपनिवेशिक काल के दौरान इन्हें भारत से ले जाया गया था। उन्होंने कहा कि जब इस वर्ष की शुरुआत में एक अंतरराष्ट्रीय नीलामी में ये अवशेष सामने आए, तो सरकार ने उनकी वापसी सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने इस महत्वपूर्ण प्रयास में योगदान देने वाले सभी लोगों की भी सराहना की।
Site Admin | जुलाई 30, 2025 5:28 अपराह्न
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 127 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद भगवान गौतम बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भारत वापसी का स्वागत किया