प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तमिलनाडु के दो दिन के दौरे पर आज शाम तूतिकोरिन पहुंचेंगे। श्री मोदी शाम को तूतिकोरिन हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री चार हजार आठ सौ करोड़ रुपये लागत की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। श्री मोदी अरयालुर जिले में गंगईकोंडा-चोलापुरम मंदिर में चोल शासक राजेन्द्र चोल प्रथम के आदि थिरुवथिरल समारोह में शामिल होंगे।
थुथुकुड़ी के औद्योगिक क्षेत्र में हवाई अड्डा टर्मिनल के नए भवन के उद्घाटन के लंबे समय से प्रतीक्षा थी। भारतीय वाणिज्य परिसंघ के सचिव पोन वेंक्टेश ने कहा है कि इससे तुतिकोरिन से निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। ट्यूदिशिया के अध्यक्ष धर्मराज ने कहा कि इससे तुतिकोरिन में व्यापार गतिविधियों में तेजी आएगी।