प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यह अवसर उन वीर सपूतों के अद्वितीय साहस और पराक्रम की याद दिलाता है जिन्होंने राष्ट्र के गौरव की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने का उनका जुनून हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।
Site Admin | जुलाई 26, 2025 11:19 पूर्वाह्न
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की