विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मॉलदीव यात्रा बहुत ही सामयिक और फलदायक रही है। माले में विशेष प्रेस वार्ता में श्री मिस्री ने कहा कि पहली बार मॉलदीव को भारतीय रुपये में ऋण सुविधा प्रदान की जाएगी।
मॉलदीव के नेताओं की कुछ पिछली टिप्पणियों के बारे में उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध इतने मजबूत हैं कि वे इन टिप्पणियों का सामना कर सकते हैं।