प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मॉलदीव की राजधानी माले पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। श्री मोदी को 21 तोपों की सलामी भी दी गई। स्वागत समारोह में मॉलदीव के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मॉलदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू भी इस अवसर पर उपस्थित थे। श्री मोदी ने मॉलदीव के कुछ प्रतिनिधियों से भेंट की। श्री मुइज़्ज़ू ने विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अन्य भारतीय अधिकारियों से मुलाकात की। बाद में, प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति भवन में आगंतुक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए। दोनों नेताओं का विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करने का कार्यक्रम है।
Site Admin | जुलाई 25, 2025 6:42 अपराह्न
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मॉलदीव की राजधानी माले पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया