जुलाई 23, 2025 10:59 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने लोकमान्य तिलक की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने लोकमान्य तिलक की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने लिखा, “लोकमान्य तिलक एक अग्रणी नेता थे जिन्होंने अटूट विश्वास के साथ भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की भावना को प्रज्वलित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।” श्री मोदी ने आगे कहा कि वे एक उत्कृष्ट विचारक भी थे जो ज्ञान की शक्ति और दूसरों की सेवा में विश्वास करते थे।