जुलाई 23, 2025 10:27 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चंद्रशेखर आज़ाद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चंद्रशेखर आज़ाद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने लिखा कि श्री आज़ाद अद्वितीय वीरता और साहस के प्रतीक थे। प्रधानमंत्री ने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति में श्री आज़ाद की भूमिका अत्यंत मूल्यवान है और यह हमारे युवाओं को साहस और दृढ़ विश्वास के साथ न्याय के पक्ष में खड़े होने के लिए प्रेरित करती है।