प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वन महोत्सव कार्यक्रमों में सम्मानित न्यायाधीशों की उत्साहजनक भागीदारी की प्रशंसा करते हुये कहा है कि नागरिकों को पर्यावरण संबंधी जिम्मेदारी के लिए प्रेरित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि न्यायाधीशों की भागीदारी से राष्ट्रव्यापी पहल एक पेड़ मां के नाम को नई रफ्तार मिलेगी। यह पहल नागरिकों को अपनी माताओं के प्रति सम्मान के रूप में पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करती है।
Site Admin | जुलाई 19, 2025 9:39 अपराह्न
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वन महोत्सव कार्यक्रमों में सम्मानित न्यायाधीशों की उत्साहजनक भागीदारी की प्रशंसा की