जुलाई 12, 2025 6:37 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 16वें रोजगार मेले के हिस्‍से के रूप में विभिन्‍न सरकारी विभागों में नई भर्ती के लिए 51,000 बेरोजगारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज 16वें रोजगार मेले के हिस्‍से के रूप में विभिन्‍न सरकारी विभागों में नई भर्ती के लिए 51 हजार बेरोजगारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। मेले का लक्ष्‍य रोजगार के अवसर पैदा करना है। श्री मोदी ने विडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए नव नियुक्‍त व्‍यक्तियों को संबोधित भी किया। 16वें रोजगार मेले का आयोजन युवाओं को रोजगार प्रदान करने के जरिए समाजिक विकास का लक्ष्‍य हासिल करने के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मिशन के अंतर्गत किया गया। देशभर में 47 स्‍थानों पर नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

 

अक्‍टूबर 2022 में शुरू किए गए इस कार्यक्रम के अंतर्गत अभी तक 15 रोजगार मेले आयोजित किए जा चुके हैं और करीब दस लाख व्‍यक्तियों को केंद्र सरकार के अंतर्गत विभिन्‍न पदो पर रोजगार प्रदान किया गया है।

 

आंध्र प्रदेश में गुंटूर रेलवे डिविजन के तहत केंद्र सरकार के विभिन्‍न विभागों में 74 युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए चुना गया है। गुंटूर के संभागीय रेलवे प्रबंधक सुधेशना सेन ने गुंटूर शहर में रेल महल में आयोजित रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

 

अन्‍य रोजगार मेला कार्यक्रम के अंतर्गत गुंटकल में केंद्रीय भारी उद्योग और इस्‍पात राज्‍य मंत्री भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा ने कहा कि युवा देश का आधार हैं। उन्‍होंने इस सिलसिले में गुंटकल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्‍सा लिया। इस अवसर पर गुंटकल रेलवे के डीआरएम चन्‍द्रशेखर गुप्‍ता और भारतीय जनता पार्टी के अनंतपुर जिलाध्‍यक्ष राजेश भी उपस्थित थे।

 

प्रधानमंत्री के युवाओं को वर्चुअली संबोधन के बाद केंद्रीय राज्‍य मंत्री ने केंद्र सरकार के विभिन्‍न विभागों में चुने गए युवाओं को रोजगार मेले के हिस्‍से के रूप में नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला