जुलाई 6, 2025 9:03 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्रख्‍यात चिंतक और शिक्षाविद् डॉक्‍टर श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्रख्‍यात चिंतक और शिक्षाविद् डॉक्‍टर श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन्‍होंने कहा कि डॉक्‍टर मुखर्जी ने देश के सम्‍मान, मर्यादा और गौरव की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी। श्री मोदी ने यह भी कहा कि डॉक्‍टर मुखर्जी के आदर्श और सिद्धांत विकसित और आत्‍मनिर्भर भारत के निर्माण की दृष्टि‍ से मूल्‍यवान है।