प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच देशों की यात्रा के अगले चरण में आज अर्जेंटीना जा रहे हैं। श्री मोदी अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई के निमंत्रण पर दो दिन की यात्रा पर वहां गए हैं। भारत के किसी भी प्रधानमंत्री की 57 वर्ष बाद अर्जेंटीना की यह पहली यात्रा है। उनकी यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच सहयोग और कार्यनीतिक भागीदारी बढ़ाने के उपायों पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री की यात्रा की कवरेज के लिए उनके साथ गए हमारे संवाददाता ने उनकी यात्रा के महत्व पर प्रकाश डाला है।