जून 28, 2025 2:40 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी। देश के विकास को आकार देने में उनकी भूमिका को याद करते हुए श्री मोदी ने कहा कि उनके प्रभावी नेतृत्व के लिए राष्ट्र उनका आभारी है। श्री मोदी ने कहा कि उनकी बुद्धि और ज्ञान तथा अच्‍छे स्वभाव की आज भी व्यापक रूप से प्रशंसा की जाती है।