मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 17, 2025 2:16 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल क्रोएशिया की राजधानी ज़गरेब पहुंचेंगे

क्रो‍एशिया में भारतीय समुदाय के लोगों का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। हालांकि मध्‍य-दक्षिण पूर्व यूरोप के इस देश में भारतीयों की संख्‍या कम ही है लेकिन सांस्‍कृतिक दृष्टि से उनका बडा महत्‍व है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल क्रोएशिया की राजधानी ज़गरेब पहुंचेंगे। भारत के किसी भी प्रधानमंत्री की यह पहली क्रोएशिया यात्रा होगी।

 

श्री मोदी की इस यात्रा के बारे में आकाशवाणी से बातचीत में ज़गरेब में आई टी प्रोफेशनल सम्राट ने बताया कि उन्‍हें खुशी है कि छोटे महत्‍वपूर्ण देशों में भारत का प्रभाव बढ़ रहा है।

 

ज़गरेब में एक रेस्‍तरां के कर्मचारी अभिषेक चौहान ने आशा व्‍यक्‍त की कि प्रधानमंत्री की इस यात्रा से दोनों देशों के आर्थिक संबंध और गहरे होंगे त‍था अनेक भारतीयों को क्रोएशिया जाने का मौका भी मिलेगा।