प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल राजस्थान के बीकानेर से 103 अमृत भारत स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत इन स्टेशनों को अपग्रेड और पुनर्विकसित किया गया है। इन स्टेशनों को क्षेत्रीय संस्कृति और विरासत प्रदर्शित करते हुए शहर के केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी 26 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाएं भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इनमें रेलवे, सड़क, बिजली, पानी और नवीन तथा नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की परियोजनाएं शामिल हैं।
Site Admin | मई 21, 2025 12:45 अपराह्न
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 103 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य का उद्घाटन करेंगे