मई 21, 2025 10:13 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34वीं पुण्‍यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34वीं पुण्‍यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी नई दिल्‍ली स्थित राजीव गांधी समाधि स्थल वीरभूमि में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।