प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शाम कोलम्बो में भारतीय शांतिरक्षक बल स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया। प्रधानमंत्री इस स्मारक पर वर्ष 2015 में श्रीलंका की यात्रा के दौरान भी गए थे। भारतीय शांतिरक्षक बल वर्ष 1987 से 1990 तक श्रीलंका में तैनात रहा था। इस दौरान बल के एक हजार एक सौ 69 जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था और तीन हजार से अधिक घायल हुए थे। बाद में श्रीलंका सरकार ने इनकी याद में इस स्मारक का निर्माण किया।
Site Admin | अप्रैल 5, 2025 7:19 अपराह्न
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शाम कोलम्बो में भारतीय शांतिरक्षक बल स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया