मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 19, 2023 9:00 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा – नारीशक्ति वंदन अधिनियम भारतीय लोकतंत्र को और मजबूत करेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए उनकी सरकार की प्रत्येक योजना, महिला नेतृत्व की दिशा में बहुत सार्थक कदम है। उन्‍होंने कहा कि दुनिया ने देश में महिलाओं के नेतृत्व वाली विकास प्रक्रिया को मान्यता दी है और सरकार चाहती है कि अधिक से अधिक महिलाएं देश की विकास प्रक्रिया में शामिल हों। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस विधेयक का उद्देश्य लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढाना है।

श्री नरेंद्र मोदी ने हर क्षेत्र में महिलाओं के बढ़ते योगदान को देखते हुए, नीति-निर्माण में अधिक महिलाओं को शामिल करने की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि राष्ट्र में उनका योगदान और बढ़ सके। उन्होंने सदस्यों से, इस ऐतिहासिक दिन पर महिलाओं के लिए अवसरों के दरवाजे खोलने का आग्रह किया। श्री मोदी ने कहा कि नारीशक्ति वंदन अधिनियम देश के लोकतंत्र को और मजबूत करेगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला